हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 29 दिसंबर 2025
आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा सिंचाई विभाग कॉलोनी कनेटा रोड़ बहजोई स्थित परिसर में जिला सूचना कार्यालय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला औषधि विभाग, चकबंदी इत्यादि विभागों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर की साफ सफाई एवं वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जल निकासी को लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राकेश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 मानवेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)