Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या का प्रयास करने के आरोप मे एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

        

गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन मे, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/2025 धारा 191(2)/352/115(2)/109(1)/324(2)/351(3)/315 बी0एन0एस0 व 3(1)द/ 3(1)ध/ 3(2)(v)/3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त गोलू कुमार पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी मिर्जापुर पचपेडवा रामनगर कालोनी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 05.02.2025 को वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर वादी मुकदमा को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालिया देने व जान से मारने की नियत से मारने-पीटने के संबंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त  पंजीकृत किया गया था ।

 

गिरफ्तारी की टीम-


1. प्र0नि0 शशिभूषण राय थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 

3. हे0का0 राजेश सिंह  थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies