Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल ( बहजोई) 17 दिसंबर 2025


       आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।



 

       बैठक के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश द्वारा पूर्व में की गयी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उनके अनुपालन के विषय में अवगत कराया।

         जनपद में नये  चैक पोस्ट को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी । स्कूली वाहनों के फिटनेस ,नो हेलमेट नो फ्यूल,जनपद की सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा ई- रिक्शा आदि बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     पुलिस अधीक्षक में निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क के किनारे जो वाहन खड़े रहते हैं  उनको प्रत्येक दशा में चेक किया जाए और उन्होंने बताया कि जनपद में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया जाएगा इसके माध्यम से और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

       पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोहरे की दृष्टिगत 112 की गाड़ियां सही स्थान पर रहे और उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

     जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्रवाई के विषय में जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि शुगर मिलों के द्वारा इस कार्रवाई को और बढ़ाया जाए और उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त थाना वार विद्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए एनएसएस के बच्चे स्काउट गाइड के बच्चों के माध्यम से रिफ्लेक्टर लगवाई जाए जिससे जनपद में अधिक से अधिक रिफ्लेक्टर लग सकें।

      जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हाईवे पर कोई भी ई रिक्शा ना चले इसको प्रतिबंधित किया।

  जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों को लाने ले जाने के लिए स्कूल की गाड़ियों के लिए स्कूल के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर 21 तरह की दिव्यंगिता को चिन्हित किया है उसका सभी स्कूल सहयोग करें और उन बच्चों को मूल धारा में लाने के लिए अपना योगदान दें।

      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,  क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies