Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राजकीय आईटीआई चन्दौसी में बेस्ट जॉब मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


राजकीय आईटीआई चन्दौसी में बेस्ट जॉब मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन


चन्दौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), चन्दौसी–सम्भल में दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को बेस्ट जॉब मेकिंग प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संस्थान की दिसम्बर 2025 की वार्षिक प्रशिक्षण एवं सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह पाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में संस्थान की विभिन्न ट्रेड्स की कुल 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने तकनीकी दक्षता, सृजनात्मकता एवं कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं विशेषज्ञ मूल्यांकन हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक, चन्दौसी से आमंत्रित निर्णायक समिति में श्री दिनेश मोहन आर्य (व्याख्याता, मैकेनिकल) एवं

श्री चेतन प्रसाद सिंह (विद्युत अभियंत्रण) द्वारा प्रतिभागियों के कार्यों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष की छात्राओं की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में रौनक, लकी, ज्योति, डॉली, गौरी एवं खुशी शामिल रहीं। द्वितीय स्थान पर फिटर ट्रेड की छात्राओं तथा वायरमैन प्रथम वर्ष ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों की टीम रही।

वहीं तृतीय स्थान इलेक्ट्रिशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्रथम वर्ष ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने प्राप्त किया।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों के जॉब मेकिंग कार्यों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रशिक्षार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रोजगारपरक दक्षता के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

संस्थान प्रशासन द्वारा सभी निर्णायकों, स्टाफ सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात कही गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies