हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
दिनांक 23/12/2025 को माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा डॉ. अय्यूब हुसैन को नवाचारपूर्ण मोती खेती के लिए सम्मानित किया गया था।
उसी क्रम में आज आदरणीय जिलाधिकारी संभल, डॉ. राजेन्द्र पैंसा द्वारा डॉ. अय्यूब हुसैन को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि मोती खेती का पहला प्रोजेक्ट जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशन में जनपद संभल में स्थापित किया गया था। इसके सफल क्रियान्वयन के पश्चात जनपद संभल में कुल 07 प्रोजेक्ट तथा मंडल मुरादाबाद में 20 प्रोजेक्ट स्थापित किए गए।
उल्लेखनीय है कि मोती खेती के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में जनपद संभल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पूर्व में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर भी डॉ. अय्यूब हुसैन को नवाचार सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय आदरणीय जिलाधिकारी संभल महोदय एवं उप कृषि निदेशक श्री अरुण कुमार त्रिपाठी को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।
यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि जनपद संभल को नवाचार के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दिला रही है।
