हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 11 जनवरी 2026
आज कार्यालय पर जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावलियां विशेष अभियान जोकि आज प्रातः 10: 00 बजे से 4: 00 बजे तक जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों/मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया तथा वहाँ बीएलओ द्वारा पढ़ी गयीं मतदाता सूची तथा फार्म संख्या 6 एवं 7 तथा 8 एवं घोषणा पत्र ( अनुलग्नक 4) आदि के विषय मे तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( एस आई आर) 2026 के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज तथा उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी तथा उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

