हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 14/01/2026 को सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबराला में 'संस्कृति विभाग दिनांक 3 जनवरी 2025' के क्रम में 'उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान' के अंतर्गत 'संस्कृति उत्सव 2025-26' का ब्लाक और तहसील स्तर पर आयोजन किया गया।
शासन द्वारा यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति परंपराओं लोक कला लोकगीत लोक नृत्य हस्तशिल्प सांस्कृतिक विरासत की विशिष्ट पहचान को प्रमुखता से कार्यक्रम के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन उड़ान फाउंडेशन के चीफ श्री योगेंद्र राजपूत, मुख्य अतिथि श्रीमती ममता राजपूत एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अल्पना चौधरी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चाप मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। निर्णायक मंडल में संस्कार भारती की लोक कला संयोजक मेरठ प्रांत डॉक्टर ममता राजपूत, श्रीमती मीनाक्षी,कु०नेहा यादव रहीं।ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता अतिथि डॉ योगेंद्र सिंह उड़ान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक के बाद छात्राओं के बीच तहसील स्तर पर लोकनृत्य (समूह-एकल),गायन(समूह-एकल), लोककला एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं के नाम क्रमश: है ----
A- लोकनृत्य एकल - 1- नंदिनी कुशवाह 2- यतिका
B- लोकनृत्य समूह - 1- खुशी- नंदिनी 2- माही- मिस्टी 3- उड़ान ग्रुप
C- लोककला गायन एकल - 1- शशि 2- जयश्री 3- लक्ष्मी।
D- लोककला गायन समूह- 1- नंदिनी ग्रुप 2- निशि ग्रुप 3- हिमांशी ग्रुप।
E- लोककला -1- विशाखा कुशवाहा 2- शगुन
F- 1-यतिका 2- नंदिनी 3- कुमकुम
कार्यक्रम में प्रतिभाग सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र और चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र तथा गिफ्ट दिया गया। निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समापन समारोह के अंतर्गत प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया और मुख्य अतिथिhv क्रम में 'एक पुस्तक और गिफ्ट' भेंट स्वरूप दिया।कार्यक्रम उपरांत सभी को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

