हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 14 जनवरी 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा, रिक्त दुकान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम राशन की रिक्त लंबित दुकानों को लेकर विकासखंड वार चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह ब्लॉक को लीड करें। निलंबित राशन की दुकानें तथा मॉडल शॉप पर भी चर्चा की गयी। जिन स्थानों पर मॉडल शॉप का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मॉडल शॉप ग्राम के निकट ही हों। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राशनकार्ड की सत्यापन रिपोर्ट पर भी चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा की पात्र लाभार्थी का ही राशन कार्ड जारी किया जाए इसको प्रत्येक दशा में देख लें और जिलाधिकारी ने कहा कि एक अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का भी सत्यापन करना सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
हरा चारा को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं को हरा चारा खिलाया जाए और उन्होंने कहा कि सर्दी के दृष्टिगत पशुओं को आवश्यक उपचार भी दिए जाएं।
जिलाधिकारी ने जनपद में कुत्ते द्वारा काटने से संबंधित घटना को लेकर समस्त संबंधित अधिकारियों के निर्देशित करते हुए कहा कि कुत्तों का रेस्क्यू किया जाए और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना को प्रत्येक दशा में संज्ञान ले लापरवाही किसी प्रकार की ना हो।
जिलाधिकारी ने कहा की गौशाला एवं चारागाह की भूमि को मैपिंग किया जाए जिससे गौशाला में समय से हरा चारा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार राय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, तथा समस्त पूर्ति निरीक्षक, एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)