हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल बहजोई 17 जनवरी 2026*
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (23 जनवरी ) की जयंती पर आयोजित होने वाली ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समस्त संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने, निर्धारित समय पर कलक्ट्रेट परिसर में मॉक ड्रिल प्रारम्भ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किये जाने, सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किये जाने तथा नागरिकों द्वारा शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई
हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा, मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, टियर्स, नागरिक सुरक्षा सुरक्षा स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को
प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने एवं ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा, मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर, पावर कारपोरेशन, पुलिस विभाग अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट गाइड, राजस्व विभाग, आपदा मित्र के कार्यों को लेकर चर्चा की गयी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ए. के यादव एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

