हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ₹2000 करोड़ की अनुदान राशि का किया अंतरण*
उत्तर प्रदेश में बिना आवास के नहीं रहेगा कोई भी पात्र व्यक्ति मुख्यमंत्री जी सभी के प्रति संकल्पित
जिलाधिकारी द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में योजना के लाभार्थियों को धनराशि अंतरण हेतु प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
सभी का हो पक्का मकान सरकार गरीब /पात्र व्यक्तियों के सपनों को कर रही साकार.. जिलाधिकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सम्भल जनपद में 2186 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि की गयी अंतरण
सम्भल (बहजोई) 18 जनवरी 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ की अनुदान राशि के अंतरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार सम्भल में देखा गया जिसमें जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद में 2186 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी ₹100000 कुल 21करोड़ 86 लाख रुपए सरकार द्वारा अनुदान राशि का अंतरण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत का यह भव्य कार्यक्रम है और सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है सरकार का संकल्प है कि जो पात्र व्यक्ति हैं वह बिना आवास के नहीं रहने चाहिए उनके प्रति माo मुख्यमंत्री जी पूर्ण तरीके से संकल्पित हैं उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई भी गरीब व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित जिसके सिर पर नहीं होगी छत सपनों को सरकार करेगी साकार उत्तर प्रदेश सरकार पात्र को उपलब्ध कराएगी आवास । कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में एक भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
कार्यक्रम में जनपद के 2186 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि लाभार्थियों को आवास के लिए कुल तीन किस्त जारी की जाएंगी लाभार्थी इसका सदुपयोग करते हुए अपने सपनों का घर बनाये।उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का स्वप्न है कि हर व्यक्ति को घर मिले।जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त के लिए बधाई दी ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रदीप वर्मा तथा डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी, डूडा निधि पटेल एवं नगर पालिका बहजोई के अध्यक्ष राजेश शंकर राजू तथा नगर पंचायत बबराला के अध्यक्ष हर्षवर्धन एवं नगर पंचायत गवां के अध्यक्ष सर्वेश दिवाकर सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी धर्मराज राम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला अमरेश तिवारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गवां श्वेतांक सारस्वत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

