हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
एमएसएमई विकास कार्यालय, आगरा द्वारा आज दिनांक 29/01/2026 को पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम राजकीय आईटीआई सम्भल, के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें 70- 80 की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री स्तुति गुप्ता प्रधानाचार्य आईटीआई सम्भल, श्री पवन सिंह जिला प्रबंधक कौशल विकास, श्री लोकेंद्र कुमार, डिप्टी कमिश्नर डीआईसी सम्भल तथा सुश्री नेहा मेहतो, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा, ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, बाजार की समझ, मूल्य निर्धारण, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता तथा ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग विषय पर विस्तृत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें श्री एस. बी. रस्तोगी द्वारा उद्यम विकास एवं मार्केट स्ट्रेटेजी पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा पीएम विश्वकर्मा योजना का संक्षिप्त विवरण सुश्री नेहा मेंहतो, एमएसएमई-डीएफओ आगरा द्वारा दिया गया।
राज्य सरकार की योजनाओं पर जानकारी श्री लोकेंद्र कुमार, डिप्टी कमिश्नर डीआईसी, सम्भल द्वारा साझा की गई।
एलडीएम, श्री ललित कुमार राय ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया।
सरकारी आईटीआई से श्री अरविन्द कुमार ने उद्यमिता विकास पर लाभुकों का लाभान्वित किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों का उद्यम पंजीकरण (उद्यम पंजीकरण पोर्टल / उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म) से संबंधित जानकारी श्री राहुल कुमार (वाई.पी) एमएसएमई-डीएफओ द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम का समन्वय सुश्री नेहा मेहतो, सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ आगरा द्वारा किया गया, जिसमें राजकीय आईटीआई,सम्भल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रबंधन में विकास कार्यालय आगरा से श्री राहुल कुमार ने सहयोग किया ।

