Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण



सम्भल- जिलाधिकारी के  दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज  दिनांक 29.1.2026 को चंदौसी के सरोजिनी नायडू  जूनियर हाई स्कूल व नेहरू कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें, प्रशिक्षक सुरेश कुमार, संतराम, ब्रजेश व पूर्वी ने छात्राओं व एल्बो अटैक, पॉम अटैक, अपर पंच की ट्रेनिंग दी l  जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण  ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व  कस्तूरबा गांधी बालिका  विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही  योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री  बाल  सेवा          आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहाहै. ताकि बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल  सके l 

        चंद्र भूषण 

जिला परिवीक्षा अधिकारी 

          सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies