Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जाकिर चिकेन शॉप, जोया रोड शाहबाजपुर खुर्द थाना रायसत्ती संभल का खाद्य पंजीकरण किया निलंबित*

 *हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





जाकिर चिकेन शॉप, जोया रोड शाहबाजपुर खुर्द थाना रायसत्ती संभल का खाद्य पंजीकरण किया निलंबित*


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मीट शॉप्स का किया जा रहा निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जाकिर मीट शॉप करायी तत्काल बंद


जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 05.01.2026 को विभागीय टीम द्वारा स्थान-जोया रोड, शहबाजपुर खुर्द, सम्भल स्थित मौ0 जाकिर की चिकेन मीट शॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा मुर्गा मीट शॉप का संचालन उनके द्वारा प्राप्त किये गये खाद्य पंजीकरण में अंकित स्थान से अन्यत्र पाया गया। मौके पर संचालित प्रतिष्ठान की धार्मिक स्थल से उचित दूरी नहीं पाया गया  एवं प्रतिष्ठान का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, नियम व विनियम-2011 की अनुसूची-4 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत नहीं किया जा रहा है। अतः जनहित में लोकस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त प्रतिष्ठान का पंजीकरण तत्काल निलंबित कर पर खाद्य कारोबार का संचालन बन्द कराया गया। साथ ही नोटिस जारी कर 14 दिवस में जवाब/स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। विभागीय टीम में मानवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त खाद्य ॥ के नेतृत्व में राहुल सिंह सीएफएसओ, अशोक कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies