हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 30 जनवरी 2026*
आज जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल के शहजादी सराय स्थित ई.वी.एम.वी.वी.पैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया
।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं लॉग बुक आदि सभी व्यवस्थाओं को चेक किया। जिलाधिकारी ने साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
