Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल ( बहजोई) 30 जनवरी 2026*



आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा  कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी द्वारा  संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट, कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम, राजकीय कृषि रक्षा ईकाई,   जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, बाल कल्याण समिति,खनन  विभाग,जिला विकास अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी बहजोई कार्यालय,जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय,परियोजना  निदेशक डीआरडीए कार्यालय,जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय,तथा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया।

   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण  दौरान साफ़  सफाई ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित को साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए। वन स्टाप सेन्टर के टूटे फर्श की मरम्मत, बिस्तर एवं चादरें तथा फर्नीचर की साफ सफाई को लेकर भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि वन स्टाप सेन्टर पर रात के समय प्रवास करने वाली किशोरियों, युवतियों, व महिलाओं को सर्दी के कारण कोई परेशानी न हो। 

    जिलाधिकारी द्वारा  जिला पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने , बाल कल्याण  समिति के प्रभारी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थों के अनुपस्थित रहने तथा खनन निरीक्षक तथा उनके अधीनस्थों, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उनके अधीनस्थों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। 

      इसके उपरांत कलक्ट्रेट सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। 

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies