हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 18 जनवरी 2026*
आज 10:30 बजे से 4:30 बजे तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान के अन्तर्गत आलेख्य निर्वाचन नामावलियां जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों / मतदान केंद्रों पर बैठकों का आयोजन करते हुए पढ़े जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये थे। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा एसआईआर के कार्यों को लेकर बाबू राम सिंह इण्टर कॉलेज बबराला के मतदेय स्थलों को चेक किया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ से अद्यतन मतदाता सूची ,फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 तथा घोषणा पत्र (अनुलग्नक 4) तथा सूची के पढ़े जाने को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
