हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 18 जनवरी 2026
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखण्ड बहजोई के अन्तर्गत निराश्रित गौ आश्रय स्थल घासीपुर का निरीक्षण किया । सभी व्यवस्थाओं को चेक किया तथा गौ आश्रय स्थल पर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए तथा एक सफाई कर्मी बढाने के लिए भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गौ आश्रय स्थल का गेट तथा चहारदीवारी बनवाने को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। केयर टेकर बढाने को लेकर भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौवंशो को गुड़ खिलाया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा शीतलहर चलने के दृष्टिगत रेलवे क्रासिंग के पास खाटूश्याम मंदिर के निकट जरुरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी बहजोई डॉ प्राची सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
