Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस* कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज दीं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*



 

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया  राष्ट्रीय ध्वज दीं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई

 



 



सम्भल ( बहजोई) 26 जनवरी 2026


    आज कलक्ट्रेट परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस को बडे ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। 

    सर्वप्रथम जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया एवं उसके पश्चात वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गान  गाया। 

     जिलाधिकारी ने राष्ट्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वहां उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया उसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर भारत के लिए प्राण  न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिससे गणतंत्र दिवस की शोभा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में   नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा देशभक्ति गीत गाया एवं गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक किया।अपर जिलाधिकारी  वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने  सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दीं एवं कहा कि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था तब से आज तक हम सभी संविधान के अनुसार कार्य कर रहे हैं हम सभी को संविधान में जो कर्तव्य दिए गए हैं उनका पालन करना चाहिए। संविधान की मूल भावना के अनुसार कार्य करें। भारत में सभी नागरिकों को  सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के लिए अच्छे से कार्य करना चाहिए।  जिस पद पर भी हम रहें हमें समाज के एवं देश के लिए कार्य करते रहना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने  कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( एसआईआर) का कार्य चल रहा है फॉर्म -6 के माध्यम से  कोई कोई भी नागरिक जो अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर चुका है या पूर्ण करने वाला है वह अपना वोट बनवा सकता है तथा ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकता है।उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में न  रहे तथा कोई भी पात्र  मतदाता सूची से बाहर न रहे।

     मुख्य विकास अधिकारी  गोरखनाथ भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि आज  संविधान को मूल्य प्रदान करने वाला दिवस है।हमें गर्व करना होगा कि हम प्राचीन भारतीय संस्कृति जिसने विश्व को बंधुत्वता का संदेश दिया,सबके कल्याण की कामना की उन प्राचीन मूल्यों पर हमें गर्व करना होगा  हमे विरासत एवं संस्कृति को सहेजना होगा।समरसता एवं बंधुत्व की भावना पर कार्य करें। देश को विकसित बनाने के लिए चिंतन करें। 

        जिलाधिकारी ने  सर्व प्रथम सभी को  77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। जिलाधिकारी ने  कहा कि एसआईआर का कार्य चल रहा है 17 वर्ष से ऊपर के नये बनने वाले मतदाता या जो पुराने हैं उन्हें अपने आप को फॉर्म 6 के माध्यम से वोटर लिस्ट से जोड़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज का दिवस जन, गण, मन की याद दिलाता है जनता अपने गण अर्थात समूह अर्थात प्रजातंत्र को चुनने के लिए अपने मन से स्वतंत्र है।इसी रुप में आज का दिन स्मरण किया जाता है।जन जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाएं तथा देश के विकास में अपनी आहुति दें। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से आए सम्मानित परिजनों  परविंदर देव शर्मा एवं मोहित शर्मा को  मिष्ठान देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को   पुस्तक एवं किट देकर  जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के  अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में जनपद के स्नेक केचर जाबुल की पुत्री कु. मिसवाह जोकि फास्टफूड़ के कारण मधुमेह एवं थायराइड के रोग से ग्रस्त हो गयीं हैं उनके द्वारा बताया गया कि वह  चाऊमीन एवं ममोज जैसे फास्टफूड़ बहुत ज्यादा खाती थीं जिस कारण से उनको डायबिटीज ( मधुमेह) एवं थायराइड की बीमारी ने घेर लिया तथा बहुत मुश्किल से बच पायीं उन्होंने बच्चों को घर का बना खाना खाने के लिए जागरूक किया तथा कहा कि बाहर के खाने से बचें।  गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत आपदा मित्र भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने जनपद को प्राप्त हुई आपातकालीन आवश्यक संसाधन किट की भी सभागार पर प्रदर्शनी लगायी। 

      मंच का संचालन  डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। 

         इस अवसर पर  मुख्य विकास अधि…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies