Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण वरीय पुलिस अधीक्षक ने इशुआपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए विभिन्न दिशा-निर्देश

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


सारण वरीय पुलिस अधीक्षक ने इशुआपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए विभिन्न दिशा-निर्देश




सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने मंगलवार को बताया की इशुआपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानों के अभिलेखों, लंबित कांडों की स्थिति, विधि-व्यवस्था संधारण, फरियादियों के प्रति व्यवहार, मालखाना, हाजत, साफ-सफाई तथा पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का गहन अवलोकन किया गया।


निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, नियमित एवं प्रभावी गश्ती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, वारंट/इश्तेहार निष्पादन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, कार्यालयीन अनुशासन एवं साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।


सारण पुलिस आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण एवं पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies