Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवानिवृत्त हुये अधिकारी/ कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपहार प्रदान कर की गई विदाई

 ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


सेवानिवृत्त हुये अधिकारी/ कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपहार प्रदान कर की गई विदाई


 बलरामपुर जनपद बलरामपुर से सेवानिवृत्त निरीक्षक गोपनीय श्री शीशराम वर्मा,  रेडियो निरीक्षक श्री राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक ना0 पु0 करमुल्लाह हुसेन,  उपनिरीक्षक ना0 पु0 श्री रामवृक्ष, उपनिरीक्षक ना0 पु0 श्री आनन्द प्रकाश दीक्षित,  उपनिरीक्षक ना0 पु0 श्री लालबहादुर,  मुख्य आरक्षी स0 पु0 श्री सुरेश कुमार व अनुचर श्री रमेश यादव अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए आज दिनांक 31.दिसम्बर.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । 


      विदाई समारोह में पुलिस अधिक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपने कर्तव्य पथ पर जो ईमानदारी, साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। पुलिस विभाग को आपके योगदान पर गर्व है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।

       

     इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0 के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉक्टर जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक श्री कौस्तुभ त्रिपाठी सहित प्रतिसार निरीक्षक श्री बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies