ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
स्वर्गीय सुशील यादव के ब्रह्म भोज में श्रद्धांजलि अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब
गोरखपुर जन संदेश के ब्यूरो चीफ श्री अजीत यादव जी के बड़े भैया स्वर्गीय सुशील यादव के ब्रह्म भोज कार्यक्रम का आयोजन बुढ़िया बारी स्थित उनके आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार बंधु, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए और स्वर्गीय सुशील यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ब्रह्म भोज कार्यक्रम के दौरान वातावरण गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुशील यादव के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सुशील यादव अपने व्यवहार, सहयोग की भावना और सामाजिक जुड़ाव के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
गोरखपुर के पत्रकारों एवं सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ब्रह्म भोज कार्यक्रम के दौरान परिजनों द्वारा आए हुए अतिथियों का ससम्मान स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने शांति पाठ एवं प्रार्थना के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। पूरा कार्यक्रम सादगी, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ।
स्वर्गीय सुशील यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहा है और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। बुढ़िया बारी में आयोजित यह ब्रह्म भोज कार्यक्रम श्रद्धा, संवेदना और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।


.jpeg)