हम भारती न्यूज़ से थाना कैम्पियरगंज रिपोर्टर धर्मेन्द्र की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बजरंगी चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी नवापार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 18.अगस्त.2025 को अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के लड़के को गाली गुफ्ता देते हुए लाठी डण्डे व ईट से मारा पीटा गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1- अरूण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पीपीगंज, जनपद गोरखपुर
2- उप निरीक्षक बादल प्रसाद, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर
3- कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर
