हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
समस्त स्टाफ समय से आयें कार्यालय... अपर जिलाधिकारी न्यायिक
कार्यालयों एवं परिसर में साफ़ सफाई के दिए निर्देश
सम्भल ( बहजोई) 13 फरवरी 2026
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय द्वारा बहजोई स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं मीड डे मील सेल एवं समग्र शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया । अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तीनों कार्यालयों की उपस्थित पंजिकाओं को चेक किया तीनों में कुल 24 स्टाफ में से 16 अनुपस्थित पाए गये ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अवकाश पर मिलीं । अपर जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त स्टाफ कार्यालय में समय से उपस्थित रहें। उन्होंने कार्यालयों एवं परिसर में साफ सफाई को लेकर भी निर्देशित किया।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

