Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पर्व के शुभ अवसर पर सरकार की मंशा अनुरूप

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पर्व के शुभ अवसर पर सरकार की मंशा अनुरूप व निदेशक महोदय पशुपालन  विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद संभल की सभी अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत साफ सफाई का उचित प्रबंध था गोवंश को रोली,टीका लगाकर तथा माला पहनाकर पूजा की गई साथ ही साथ हरा चारा, चोकर गुड भी खिलाया गया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संभल डॉ शैलेंद्र सिंह द्वारा कैला देवी अस्थाई गौ आश्रय स्थल में महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष में आज गायों के साथ-साथ नंदी की भी रोली लगाकर व साथ ही साथ गुड़ खिलाकर पूजा अर्चना की गई इसी क्रम में जनपद की सभी गौशालाओं में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी /पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा सभी गौशाला में गोवंश का पूजन किया गया व साथ ही साथ हरा चारा, चोकर भी खिलाया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies