हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली ,रमजान आदि के दृष्टिगत पीस कमेटी के साथ बैठक का किया गया आयोजन
जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए साफ सफाई..... जिलाधिकारी
सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल का किया जाए स्थलीय निरीक्षण....... पुलिस अधीक्षक
सम्भल (बहजोई) 12 फरवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली ,रमजान आदि के दृष्टिगत पीस कमेटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा जनपद के प्रमुख मंदिरों, प्राचीन सादातबाड़ी मंदिर, प्राचीन बेरनी मंदिर तथा जनपद के प्रमुख अन्य मंदिरों जिन पर श्रद्धालुओं द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत रात्रि जलाभिषेक किया जाएगा,उनके विषय में जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने प्रमुख मंदिरों के पुजारी या महंत या उनके प्रतिनिधि एवं पीस कमेटी के सदस्यों से प्रमुख मंदिरों के क्षेत्र में विद्युत तारों वहां के मार्गों से संबंधित समस्या या सुझाव तथा होलिका दहन, मंदिरों के प्रवेश मार्ग, एवं आगामी अन्य त्योहारों को लेकर समस्या एवं सुझाव प्राप्त किये। पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा सादातबाड़ी के प्राचीन मंदिर को जाने वाले मार्ग को सही कराने तथा पातालेश्वर मंदिर सम्भल को लेकर पॉलिथीन चढ़ाने, टूटे मार्ग की मरम्मत कराने तथा मंदिर के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई तथा मार्ग से घूरे हटवाने तथा मंदिर समिति से संबंधित विद्यालय को लेकर भी सदस्यों ने समस्या रखी तथा प्राचीन बेरनी शिव मंदिर के पास त्योहार के मार्गो के पास घूरे को हटवाने, सम्भल नगर में सड़कों पर कार पार्किंग की समस्या आदि की समस्या एवं सुझाव रखें।
जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा के दौरान कोई भी लाउडस्पीकर अधिक आवाज में ना बजे उसको प्रत्येक दशा में देख लें और जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस मैरिज होम के आसपास पार्किंग व्यवस्था नहीं है मैरिज होम पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के मेले पर प्लास्टिक पॉलिथीन प्रत्येक दशा में प्रतिबंधित रहे और उन्होंने कहा कि मेले में पार्किंग व्यवस्था को भी देख लिया जाए इसमें किसी प्रकार के लापरवाही संज्ञान में ना आए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई पेशेवर व्यक्ति भीख मंगवाता हो तो उसकी सूचना संबंधित को दें उसके खिलाफ कार्यवाही संज्ञान में लाई जाएगी और उन्होंने कहा कि जनपद में भी भीख से सीख का एक अभियान चलाया जा रहा है जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें भीख मांगने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए उन्होंने कहा की मंदिरों पर वालंटियर लगाया जाए जिससे जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े जिलाधिकारी ने कहा कि वॉलिंटियर की सूची उपलब्ध करा दें जिससे उनका कार्ड बन सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर साफ सफाई के विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत किसी भी डीजे पर दो स्पीकर से ज्यादा न लगाए जाएं । उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय की जिम्मेदारी है शांति व्यवस्था से सभी त्योहार मनाए जाएं और उन्होंने पीस कमेटी के सभी सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को संज्ञान में लेते हुए समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी प्रमुख जनपद के मंदिरों गांव का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का ज्याजा ले।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी संभल एवं क्षेत्राधिकार गुन्नौर एवं समस्त क्षेत्राधिकार तथा समस्त पीस कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।



