Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल द्वारा जिला न्यायालय सम्भल ( चंदौसी) में गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने हेतु ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( ए आई ) टूल्स का किया उदघाटन*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल  द्वारा जिला न्यायालय सम्भल ( चंदौसी) में गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने हेतु ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( ए आई ) टूल्स का किया उदघाटन*


 माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल द्वारा कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेन्टर एवं पोस्ट ऑफिस का भी किया लोकार्पण


माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, सम्भल श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय, सम्भल (चन्दौसी) में गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने हेतु ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेन्टर एवं पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया गया।


इस अवसर पर जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश का प्रथम जिला बन गया, जहाँ न्यायिक कार्यवाही में इस आधुनिक AI तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इससे न्यायालयों में गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी तथा समय की भी बचत होगी।


माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह अभिनव एवं सराहनीय प्रयास न्यायिक व्यवस्था को त्वरित, तकनीकी रूप से सशक्त एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


इसके पश्चात् माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, सम्भल द्वारा मुख्या जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चन्दौसी का निरीक्षण किया गया। माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह निरीक्षण न्यायिक कार्य प्रणाली की नवीन अधोसंरचना में तीव्र गति व लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिये आवश्यक कदम साबित होगा।

   इस अवसर पर मा.  जनपद न्यायाधीश डॉ विदूषी सिंह भी उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies