Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ ‌द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रास्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनक्ति 14.03.2026 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संभल स्थित चंदौसी की अध्यक्षता में आज दिनांक 21.02.2026 को समय 4.30 बजे प्रशासन के समस्त अधिकारीगण के साथ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक का मुख्य उ‌द्देश्य नागरिकों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करना रहा।


अधिकारियों ‌द्वारा बताया गया कि लोक अदालत का मुख्य उ‌द्देश्य लोगों की समस्याओं का सरलीकृत, सुलभ और त्वरित निपटारा सुनिश्चत करना है। बैठक में नागरिकों की शिकायतों, राजस्व सम्बन्धी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पैशन, श्रम विवाद, बैंक मामले तथा अन्य जनहित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।


नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संभल स्थित चंदौसी द‌द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु, जनसुनवाई को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।


उक्त बैठक के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुधीर कुमार, ए.आर.टी.ओ. अमिताभ चदुर्वेदी, तहसीलदार चंदौसी श्री रवि सोनकर, तहसीलदार संभल श्री धीरेन्द्र सिंह, तहसीलदार गुन्नौर, श्री रविन्द्र विक्रम, पूर्ति निरक्षक श्री आशीष गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी श्रीमती लता वाष्पप्रेय, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई श्री राजेश शंकर राजू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सर्वेश दिवाकर, नगर पंचायत सिरसी मो. नईम (प्रतिनिधि), नगरपालिका अध्यक्ष बबराला श्री हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies