Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी, डॉ विदुषी सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आज दिनांक-22.02.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चन्दौसी जनपद सम्भल में मेगा / वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मेगा शिविर का शुभारम्भ अपर जनपद न्यायाधीश श्रीमती रागिनी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज सी०डि० श्री आदित्य सिंह, सिविल जज जू०डि० श्रीमती दिव्या गर्ग व न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या चिंडालिया, अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) सौरभ कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल श्री संजीव कुमार सिंह आदि अधिकरगण उपस्थित रहें। उक्त मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र तथा बैसाखी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चो का अन्न प्रासन, स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श व दवाइयों का वितरण किया गया व आयुष्मान कार्ड बनाये गये तथा शुगर, बी०पी०, टाईफाइड, मलेरिया आदि की निःशुल्क जांच भी की गयी।, चन्दौसी भारत गैस एजेन्सी व ताहिर गैस एजेन्सी द्वारा उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस कनेक्शन बांटे गये। पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थियो को क्रिमी नाशक दवा वितरण, जल जीवन मिशन ग्रामीण द्वारा H2S वॉयल का वितरण जल में जीवाणु परिक्षण हेतु किया गया तथा कार्यक्रम में लघु सिचाई विभाग, कृषि विभाग, पराग डेरी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला ग्रामोद्योग विभााग, विधुत विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजकी पॉलीटेक्निक चदौसी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चन्दौसी, परिवहन विभाग, जिला कारागार मुरादाबाद, डाक विभाग, आदि विभागो द्वारा सहभाग व अपनी योजनओं का प्रचार-प्रसार व लाभार्थियों को लाभ देने हेतु नवीन पंजीकरण किया गया। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल श्री आदित्य सिंह द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies