Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 19 जनवरी 2026*


        बैठक के अन्तर्गत पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बिन्दुओं पर क्या अनुपालन हुआ उस पर चर्चा की गयी। 

         सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार से रविवार तक आयुष्मान की प्रगति में बढ़ोतरी लाई जाए उन्होंने कहा कि आशा आंगनबाड़ी एवं पंचायत सहायकों को लगाकर आयुष्मान कार्ड की प्रगति में बढ़ोतरी की जाए।

       जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा एफआरयू,तथा एचएमआईएस पोर्टल पर एएनसी जांच, प्रसव तथा टीकाकरण, आरसीएच फीडिंग, सीएचओ द्वारा ई संजीवनी ओपीडी की स्थिति पर विकास खण्ड वार पर चर्चा की गयी। 

        मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव का डेटा एएनएम वार निकाला जाए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर चर्चा की गयी।

       मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना पर कार्य करें तथा सीएचओ तथा एएनएम को प्रेरित करें। 

        आभा आईडी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डिलीवरी प्वाइंट को बढाना सुनिश्चित करें। 

           राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एनटीईपी,ई संजीवनी कोल्ड चेन, पर भी चर्चा की गयी। 

       जिलाधिकारी ने कहा की आशाओं को किट वितरण की जाए जिससे वह अपना काम समय से कर सकें आईसीडीएस की प्रगति खराब होने को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा जिन सीडीपीओ की प्रगति खराब पाई गई उनको कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

     गुमसानी एवं मछरिया के पीएचसी को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि अगली बैठक में पीएचसी निर्माण एजेंसी को बुलाया जाए और उन्होंने कहा कि पीएचसी का परीक्षण लोक निर्माण विभाग से कराया जाए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आशाओं की प्रगति खराब है उनके खिलाफ कार्रवाई संज्ञान लाई जाए।

     जिलाधिकारी ने कहा कि जिन एएनएम एवं सीएचओ की प्रगति खराब है उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया जाए एवं 7 दिन बाद स्पष्टीकरण सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित रहे।

      मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की एएनएम असमोली ग्राम रतुपुरा की प्रगति खराब है उसे निकालने के करवाई सुनिश्चित की जाए विकासखंड जुनावई के ग्राम गणेशपुर होलिकाबाद से आशा की प्रगति खराब होने पर आशा को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

       वीएचएसएनडी सत्र को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई ने  शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ तरुण पाठक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र सैनी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई, समस्त एमओआईसी एवं  संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies