हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल- जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 19.2.2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजपुरा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का सामना करने में सक्षम हों। प्रशिक्षक सुरेश कुमार व सृष्टि ने छात्राओं को हैमर किक, फ्रंट जंप किक, नकल पंच की ट्रेनिंग दी। साथ ही शरीर के वीक पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी। सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं काफी उत्सुकता से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं तथा काफी संख्या में उपस्थित हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं/ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके l
चंद्र भूषण
जिला परिवीक्षा अधिकारी
सम्भल

