हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 15 फरवरी 2026*
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा विकासखंड बहजोई के ग्राम सादातवाड़ी में स्थित प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव जी मंदिर पहुँच कर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कावडियों तथा श्रद्धालुओं के ऊपर हाथों से पुष्प वर्षा की तथा ड्रोन के माध्यम से भी पुष्प वर्षा की गयी तथा श्रद्धालुओं ने भी अभिभूत होकर हर हर महादेव के जयकारे लगाये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

