Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्ड गुन्नौर एवं असमोली की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 प्रेस नोट


 संभल (बहजोई) 16 फरवरी 2026


       आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्ड गुन्नौर एवं असमोली की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।



         जिसमें विभिन्न विभागों के संकेतांकों  के  संतृप्तिकरण की प्रगति को लेकर चर्चा की  एवं मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड के इंडिकेटर को संतृप्त करने का कार्य करें जिससे ग्राम एवं लोगों का संतृप्त विकास हो सके।

      स्वास्थ्य विभाग के  संकेतांकों   एएनसी रजिस्टर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संस्थागत प्रसव ,बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा, कृषि विभाग के  संकेतांक,पशुपालन विभाग के संकेतांकों  पंचायती राज विभाग के  संकेतांकों,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि को लेकर चर्चा की गई।

      जिलाधिकारी ने  संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों को लेकर गम्भीर रहें। गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता है।  जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नोडल अधिकारी आकांक्षात्मक विकास खण्डों के निरीक्षण के समय  सम्भल संवाद एप के माध्यम से उपस्थिति लगाएं। निरीक्षण के समय ग्राम कुल की रैली भी निकलवाएं। जिलाधिकारी द्वारा एल एम पी टूल के विषय में भी जानकारी प्राप्त की गयी कि आशा इस टूल का प्रयोग करती हैं या नहीं तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईसीडीएस विभाग के इंडीकेटर पर भी चर्चा की गयी। 

      फोर्टीफाइड चावल वितरण के विषय में भी चर्चा की गई।

       जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नोडल अधिकारियों की जनवरी की निरीक्षण आख्या नहीं आयी है उनका स्पष्टीकरण जारी किया  जाए। 

             इसके उपरांत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया  गया। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को लेकर चर्चा की गयी तथा बैंक वार लंबित आवेदनों को लेकर  एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सप्ताह तक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। नेडा  विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि   अधोहस्ताक्षरी के यहाँ प्रत्येक दिन की जनसुनवाई में  नेडा विभाग का कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शनिवार के दिन तहसील दिवस में बैठना सुनिश्चित करें । 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

     जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies