Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

तहसील चंदौसी के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।




तहसील चंदौसी के सभागार  में मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।


शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


संभल (बहजोई) 7 फरवरी 2026

        जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।           

      जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट  की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

         संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। 

       आज तहसील चंदौसी  में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।  

    

            इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,  उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी क्षेत्राधिकारी  चंदौसी  मनोज कुमार सिंह  सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

 

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies