Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धमकी देकर पैसे वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4600 रुपये व मोबाइल बरामद

 धमकी देकर पैसे वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4600 रुपये व मोबाइल बरामद





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गोरखनाथ पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4600 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना गोरखनाथ में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026 की जांच के दौरान आरोपी आकाश यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी खैरटिया थाना चौरा खास, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादी ने थाना गोरखनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने फोन पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और डराकर पैसे ले लिए। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 4600 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रुपेश कुमार पाल, महिला उपनिरीक्षक रंजना यादव, कांस्टेबल ऋतुबसंत सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र मौर्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies