हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत यूपी में 90 हजारों परिवारों को 900 करोड़ की अनुदान राशि का किया गया अंतरण*
बटन दबाते ही जनपद में 171 लाभार्थी परिवारों को 01 लाख रुपए की मिली पहली किस्त, लाभार्थी महिलाओं के खिले चहरे , उत्तर प्रदेश की पहचान हर गरीब को पक्का मकान
मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का लखनऊ से सजीव प्रसारण को कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में उपस्थिति लोगों ने देखा व सुना
सम्भल ( बहजोई) 16 मार्च 2026
आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत यूपी में 90 हजारों परिवारों को 900 करोड़ की अनुदान राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे अंतरण किया गया,जनपद में 171 लाभार्थी परिवारों को भी पक्के मकान हेतु 01 लाख रुपए की पहली किश्त की धनराशि उनके खाते में अंतरित की गई। मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का लखनऊ से सजीव प्रसारण को उपस्थिति लोगों द्वारा देखा व सुना गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित महिला लाभार्थियों को 01 लाख रुपए की पहली किश्त का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर रामानुज, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी एवं संबंधित अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

