हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 20 मार्च 2026*
उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन ( 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक) के अन्तर्गत आज डीआर रिसोर्ट बहजोई में आज निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया। जनपद की शिक्षा व्यवस्था में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत मिली उपलब्धि जिसमें जनपद के 494 परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय का दर्जा मिला है तथा इस उपलब्धि के साथ जनपद संभल प्रदेश में निपुण के अंतर्गत 5 वें स्थान पर आया है उसको लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ताकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा.प्रभारी मंत्री /राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी ,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू जी एवं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव जी पूर्व एमएलसी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री ओमवीर सिंह खड़कवंशी जी रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उसके पश्चात विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक क, ख, ग, घ के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि निपुण शिक्षा के अंतर्गत जनपद के 494 विद्यालयों को निपुण विद्यालयों का दर्जा प्राप्त हुआ है यह बड़े ही हर्ष का विषय है उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्राथमिक शिक्षा के विद्यालयों की दशा सुधारने का कार्य किया गया है। गुरुजन देश की दिशा और दशा सुधारने वाले होते हैं उन्होंने कहा कि गुरुजन अच्छे होंगे तो अच्छी शिक्षा बच्चों को प्राप्त होगी।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्य कर रही है सुनियोजित एवं सही तरीके से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है ,शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम हुआ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद संभल निपुण में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी ।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने अपने संबोधन में जनपद के विद्यालयों विशेष कर पीएम श्री विद्यालयों की सराहना की उन्होंने कहां की स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आमूल चूल परिवर्तन हुआ है उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार के लिए गुरुओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है संस्कार के लिए बच्चों में जागृति पैदा करें । बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देने के लिए कहा।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील की उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग को रोकने के लिए जागरूक करें तथा उनके स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि निपुण जिसमे भाषा तथा गणित की दक्षता का मापन किया जाता है इसमें हम पूरे प्रदेश में 5वें स्थान पर हैं सभी शिक्षकों को उन्होंने बधाई दी । माननीय प्रभारी मंत्री जी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निपुण विद्यालय के रूप में उभर कर आए सभी 494 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों इन चार अध्यापकों को माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन के द्वारा लिखी गई पुस्तक परिवर्तन की एक नई लहर जीवंत अनुभव विद्यालयों से उभरती परिवर्तन की कहानियों का संग्रह पुस्तक का विमोचन मा. प्रभारी मंत्री जी ने किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मा. प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष संकल्प से सिद्धि सुरक्षा सुशासन समृद्धि उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों तथा जनपद की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलक्टर रामानुज जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
