हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की 9 दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन के अन्तर्गत पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत पंचायत सम्मेलन का किया गया आयोजन।*
मुख्य अतिथि मा. विधान परिषद सदस्य श्री सत्यपाल सिंह सैनी द्वारा फीता काटकर पंचायत सम्मेलन का किया शुभारम्भ
विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित लगायी गयीं स्टालों का मुख्य अतिथि द्वारा किया अवलोकन
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया अवलोकन
सम्भल ( बहजोई) 22 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का आज (18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक )आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा की गयी एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे मा. विधान परिषद सदस्य श्री सत्यपाल सिंह सैनी रहे। अतिथि गण में जिला महामंत्री भाजपा श्री मनोज कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री विकास वार्ष्णेय, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री अनिल कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष बहजोई श्री ललित मोहन शर्मा, श्रीअभय पाल सिंह एवं श्री राज किशोर मौर्य रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे पंचायत सम्मेलन का फीता काटकर शुभारम्भ किया।विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित जिसमें उद्यान विभाग, पीएम सूर्य घर योजना, आईसीडीएस विभाग ,पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग,उद्योग विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लगायी गयी स्टालों का मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों द्वारा अवलोकन किया । मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों द्वारा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा नव निर्माण के अभूतपूर्व 9 वर्ष की उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों तथा जनपद की उपलब्धियों से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया एवं प्रदर्शनी की सराहना की।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत हीरादेवी तोता राम कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा लखनऊ से आये नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर गीत तथा स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) , निपुण भारत मिशन से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का जो संकल्प है कि 2047 तक विकसित भारत हो उसका रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है उसके लिए जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत को तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि विकास हम सभी के प्रयास से ही होगा।सरकार के कदम से कदम मिलाकर के प्रत्येक परिवार को परिश्रम की ओर उन्मुक्त करने का उत्तरदायित्व ग्राम प्रधानों का है।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का दायित्व है कि आवास से आजीविका की ओर गांव को लेकर जाएं हर गरीब परिवार में लखपति दीदी बनाएं और उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा को भी हमें मजबूत करना है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की प्रमुख योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई
मुख्य अतिथि श्री सत्यपाल सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में हुआ है जिससे आसपास के क्षेत्र में शिक्षा को मजबूती मिलेगी और उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो कि जनपद संभल से भी होकर गुजर रहा है इससे इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे और यह जनपद के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ग्राम विकास योजना के विषय में भी बताया साथ ही उन्होंने विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ( ग्रामीण) अधिनियम वीबी जी राम जी एक्ट को लेकर भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत जहाँ पहले 100 दिन का रोजगार मनरेगा के अन्तर्गत प्राप्त होता था वहीं इसके अंतर्गत 125 दिन का रोजगार प्राप्त होगा। इसमें बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान है।जिस प्रकार देश को विकसित करने का संकल्प लिया गया है उसी प्रकार से ग्राम पंचायत को सभी ग्राम प्रधान विकसित करें विकसित के साथ-साथ उसको आत्मनिर्भर भी बनाना होगा आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्रोत भी खोजने होंगे और उन्होंने कहा ग्राम के विकास के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं हम सबको गांव को विकसित करने के लिए जिले प्रदेश एवं देश को विकसित करने के लिए कुछ ना कुछ योगदान करना होगा उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन तथा पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना एवं शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं के विषय में भी बताया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों तथा 10 पंचायत सहायकों स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार , जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कुंवरसेन, खंड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह , खण्ड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा ज्योत्सना त्रिपाठी, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)