हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
हर खेत को पानी” के संकल्प को साकार कर रहा नलकूप खंड चंदौसी जनपद-संभल*
24 कोसीय परिक्रमा मार्ग (श्री वंश गोपाल तीर्थ) पर स्थित समस्त नलकूपो का कायाकल्प कर अद्भुत सुंदर बनाया जा रहा है, जहां परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं/ सम्मानित किसानो के लिए बैठने के लिए बेंच, पीने के लिए पानी की उपलब्धता है, नलकूप की सुंदरता सेल्फी लेने के लिए आकर्षित करती है
मा. जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में “हर खेत को पानी” का संकल्प प्रदेश में तेज़ी से साकार रूप ले रहा है। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए जगह-जगह पर किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है एवं स्पष्ट निर्देशों के परिणामस्वरूप नलकूप विभाग ने ग्रामीण अंचलों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
माननीय मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक किसान तक समय पर और पर्याप्त सिंचाई जल पहुँचे, जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो। उनके नेतृत्व में नलकूपों के पुनर्भरण (रीबोर), लाइन गूल की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति समन्वय तथा नई तकनीकी (आई.ओ. टी. ) के उपयोग को प्राथमिकता दी गई है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बंद एवं अक्रियाशील नलकूपों को पुनः चालू कर लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से पुनः जोड़ा गया है। इससे न केवल जल प्रबंधन बेहतर हुआ है, बल्कि किसानों को निजी साधनों पर निर्भरता भी कम हुई है।
नलकूप विभाग की तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही की सराहना करते हुए कहा जा सकता है कि यह विभाग वास्तव में किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। विभागीय टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण, समयबद्ध मरम्मत और तकनीकी उन्नयन से सिंचाई तंत्र मजबूत हुआ है।
“हर खेत को पानी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि किसानों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। माननीय मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के कुशल नेतृत्व में नलकूप विभाग प्रदेश के कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। महेंद्र शंकर
अधिशासी अभियंता नलकूप खंड चंदौसी जनपद संभल

.jpeg)