Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल राजस्व प्रशासन द्वारा आज की गयी बड़ी कार्यवाही राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में लगभग ₹2 करोड़ की कीमत की 39 बीघा पशुचर भूमि को कराया कब्जा मुक्त

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल राजस्व प्रशासन द्वारा आज की गयी बड़ी कार्यवाही




राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में  लगभग ₹2 करोड़  की कीमत की 39 बीघा पशुचर भूमि को कराया कब्जा मुक्त


नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं पुलिस बल द्वारा पशुचर भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त



 सरकारी भूमि पर न रहे कोई अवैध कब्जा... जिलाधिकारी


सम्भल ( बहजोई) 7 मार्च 2026

  जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश कि जनपद में सरकारी भूमि अवैध कब्जा मुक्त हो को ध्यान में रखते हुए सम्भल राजस्व प्रशासन द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई नायब तहसीलदार बबलू कुमार एवं उनकी टीम जिसमें राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र एवं चन्द्रपाल तथा लेखपाल मनोज एवं मयूरी शामिल रहे द्वारा की गयी। नायब तहसीलदार बबलू कुमार की टीम द्वारा सम्भल तहसील के अन्तर्गत राजस्व ग्राम मन्नीखेडा में पशुचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। ग्राम मन्नीखेडा स्थित गाटा  संख्या 1266/ 1.587 हेक्टेयर पशुचर भूमि जिसपर विजय पुत्र गंगा राम द्वारा सरसों एवं गेहूँ की फसल  उपजा रखी थी तथा धीरज तथा नीरज एवं रनवीर पुत्र नौबत द्वारा गेहूँ की फसल को अवैध रूप से उपजा रखा था। तथा गाटा संख्या 1339 /0.324 हेक्टेयर पशुचर भूमि पर धीरज, नीरज तथा रनवीर पुत्र नौबत द्वारा ईंख अवैध रूप से कब्जा कर बो रखी थी तथा गाटा संख्या 1267/ 0.660 हेक्टेयर भूमि पर सुरेश, जयसिंह  पुत्र नन्हे एवं राकेश पुत्र लीलाधर ने कब्जा करते हुए  गेहूँ एवं मक्का बो रखा था को नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर पशुचर भूमि का चिन्हांकन करने के उपरांत  80 बीघा पशुचर भूमि में से 39 बीघा भूमि जोकि लगभग ₹ 2 करोड़ की कीमत की भूमि है को कब्जा मुक्त कराया। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies