Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर इंडियन प्रेस एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर इंडियन प्रेस एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन





गोरखपुर गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में पत्रकार एवं अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर इंडियन प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि 27 फरवरी 2026 को गोरखपुर में नाली विवाद के दौरान पत्रकार अग्निवेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। संगठन ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार अग्निवेश सिंह का व्यवहार सरल, मिलनसार तथा पत्रकारिता के प्रति पूर्ण समर्पित था। उनका असमय निधन पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।


संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


इंडियन प्रेस एसोसिएशन के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शक्ति शंकर सिंह बारी, महामंत्री कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आदित्य अंचल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्ता, महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव, सचिव पुनीत महाराज, राष्ट्रीय सचिव अविनाश श्रीवास्तव  प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार मोदी प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार सिंह क्षेत्रीय  अध्यक्ष दिनेश  श्रीवास्तव मंडल प्रभारी विजय कुमार गुप्ता आशीष अस्थाना आजमगढ़ जिला प्रभारी रविकांत शुक्ला विवेक अस्थाना  मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रेखा त्रिपाठी संजय त्यागी शत्रुधन शर्मा सूर्यमणि जिला अध्यक्ष गोंडा सौरभ श्रीवास्तव जिला प्रचार मंत्री देवरिया अनुराग श्रीवास्तव परशुराम विश्वकर्मा मारकंडे पांडे   सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies