हम भारती न्यूज सम्भल
जिला ब्यूरो चीफ किशनपाल शर्मा की खास खबर
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी।
प्रेस विज्ञप्ति
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक 11.03.2026 को प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संगल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में एक बैठक जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त पत्रकारगण जनपद संभल के साथ आयोजित की गयी। उक्त बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समय-समय पर होने वाली आगामी लोक अदालतों की बैठकों की विज्ञप्ति समय से प्रकाशित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये एवं उक्त बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि इस संबंध में वादकारियों एवं अन्य अधिकारियों की मीटिंग समय समय पर आयोजित की जायेंगी ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जा सके एवं दिनांक-14.03.2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर उसे सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में जिला सूचना अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार एवं समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री दीपक कुमार जायसवाल द्वारा दी गयी।

