ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से जिला ब्यूरो प्रमुख परशुराम विश्वकर्मा की ख़ास ख़बर
चिलुआताल थाना के बरगदवा चौंकी क्षेत्र के अंतर्गत बरगदवां गांव में सुबह की पहली किरण के साथ चलीं गोली
समाज सेवी राजकुमार चौहान को उतारा गया मौत के घाट
परिजनों ने बताया कि पहले मारी गोली और बाद में मारा गया चाकू
चाकू से किया गया कई वार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा काफी मशक्कत और समझा बुझाकर कर परिजनों एवं ग्रामीणों को सड़क से हटाया
गोरखपुर थाना चिलुआताल थाना चिलुआताल के चौकी बरगदवां के अंतर्गत बरगदवां गांव में आज तड़के सुबह गोली चली जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार चौहान को रामलीला मैदान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई उनके परिजनों ने बताया कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था लेकिन जैसा देखने से मालूम होता हैं कि पहले गोली मारी उसके बाद चाकू से की वार किया गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल लाश को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इधर पीड़ितो का कहाना है कि हमारे द्वारा चिलुआताल थाने पर प्रार्थना पत्र पर दिया जा चुका है यदि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं की जाएगी तो हम लोगों के द्वारा गोरखपुर सोनौली मार्ग को बरगदवा चौराहे पर पुनः चक्का जाम किया जाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार चौहान का नजदीकी संबंध माननीय कैबिनेट मंत्री दो राधा मोहन अग्रवाल से था जिनको वो अपना राजनीति का गुरु मानते हैं इतना ही नहीं इनका घरेलू संबंध कारागार मंत्री दारा सिंह के साथ था।
