Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल में सीएम युवा उद्यम वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित** 116 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित, डिजिटल बैंकिंग अपनाने पर जोर

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल में सीएम युवा उद्यम वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित**


116 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित, डिजिटल बैंकिंग अपनाने पर जोर


सम्भल। स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर के तत्वावधान में सीएम युवा उद्यम वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन बहजोई स्थित डीआर रिसॉर्ट में किया गया।


   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.राजेंद्र पैंसिया (जिलाधिकारी सम्भल) तथा प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक सुमन बक्शी उपस्थित रहे।

            इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रभात कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल* 116 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र* वितरित किए गए।


       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय स्थापित कर सकें और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकें।

       उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। इसके लिए सरकार द्वारा सरल ऋण प्रक्रिया, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र युवाओं तक पहुंच सके।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमन बक्शी ने लाभार्थियों से ऋण राशि का समुचित एवं उत्पादक उपयोग करने तथा नियमानुसार समय पर लेनदेन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

       इसके साथ ही कार्यक्रम में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने क्यूआर कोड और साउंड बॉक्स जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनसे लेन-देन को सुरक्षित, पारदर्शी और सरल बनाया जा सकता है।

         अंत में अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies