Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर मा. मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



सम्भल ( बहजोई) 13 मार्च 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ  राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में  सीएम डैशबोर्ड पर मा. मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, पीएम कुसुम योजना, डे एन आर एल एम, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मनरेगा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अन्तर्गत भवन निर्माण तथा सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी को रैंकिंग सुधार को लेकर कार्य करना है, टॉप टेन में रहने का प्रयास करें। 

दुग्ध मूल्य भुगतान, सहकारी दुग्ध समितियां, फैमिली आईडी, सामाजिक वनीकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मत्स्य सम्पदा योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, ओडीओपी टूल किट एवं वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आदि बिन्दुओं पर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष,उप कृषि निदेशक  अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies