Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन।




जनपद सम्भल में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बहजोई सम्भल में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बहजोई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेन्टर से बबीता रानी केस वर्कर, पूजा सिंह केस वर्कर एवं प्रज्ञा शर्मा केस वर्कर चाइल्ड हेल्प लाइन ने सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेन्टर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181, 112, 1076, 102, 108 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमान नरेन्द्र मोहन जी एवं विद्यालय से समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

                   

   (चन्द्रभूषण)

जिला प्रोबेशन अधिकारी,

   सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies