पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर का भ्रमण कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, दैनिक कार्यों की समीक्षा की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच आज दिनांक 07.अप्रैल.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए जनसूचना कार्यालय, आयोग सेल, एसएमएसी सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, एलआईयू शाखा, रिट सेल, पासपोर्ट सेल, मॉनीटरिंग सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, मीडिया सेल, सीसीटीएनएस सेल, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केन्द्र, वाचक एवं प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक/लेखा शाखा, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, एएचटी थाना, एसजेपीयू, डीसीआरबी, त्रिनेत्र सेल, चुनाव सेल, फीडबैक सेल आदि का निरीक्षण किया गया ।
महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सही रख-रखाव, पत्रावलियों को समय से अपडेट करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, डाटा को नियमित अपडेट रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित रखने, अनुपयोगी अभिलेखों को नियमानुसार हटाने, कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की देखरेख हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य जिम्मेदारी, समयबद्धता और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए गये ।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

.jpeg)
