हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनहित में निःशुल्क प्रकाशन हेतु
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ०प्र० खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रचार-प्रसार अनु० के पत्रांक सं० 16 दिनांक 22.04.2026 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विभाग द्वारा संचालित योजनाओ से स्थापित ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु जो विगत 03 वर्षों से निरन्तर कार्यरत एवं वित्तपोषित अच्छी उत्पादन / बिक्री करने वाली इकाईयों के आवेदन पत्र उद्यमी पुरस्कार योजना हेतु निर्धारित प्रारूप पर निःशुल्क इस कार्यालय द्वारा दिनांक 10.05.2026 तक आमंत्रित किये जाते है। प्राप्त आवेदन पत्रो का चयन उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र महोदय सम्भल की अध्यक्षता में गठित चयन समिति से किया जायेगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार विभाग द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय चयनित उद्यमियों का चयन विभाग द्वारा किया जायेगा, अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय डी० एल० कालोनी स्टेशन रोड बहजोई में आकर सम्पर्क करे।
(कुंवर सेन) जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सम्भल

