हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना बहजोई में समाधान दिवस का किया गया आयोजन।*
थाना बहजोई पहुँच कर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं..... जिलाधिकारी
सम्भल (बहजोई) 25 अप्रैल 2026
शासन के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना बहजोई में किया गया ।
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा, मार्ग से संबंधित तथा पैमाईश आदि से संबंधित शिकायतें थाना दिवस में आयीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चत कराए ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े ।
थाना समाधान दिवस के अंतर्गत थाना बहजोई में 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार सिंह सहित संबंधित थाना अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)