हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने प्राप्त किया प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान
जनपद सम्भल- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ में माह मार्च 2026 में विकास से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जारी रिपोर्ट में जनपद संभल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद संभल का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जोजना में माह अगस्त 2024 में प्रदेश मे द्वितीय स्थान, माह सिंतबर 2024 में तृतीय स्थान, माह अक्टूबर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह नवम्बर 2024 में प्रदेश में द्वितीय स्थान, माह दिसम्बर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह जनवरी 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह फरबरी 2025 में प्रदेश मे प्रथम स्थान, माह मार्च 2025 में प्रदेश में द्वितीय स्थान, माह अप्रैल 2025 से माह सितंबर 2025 तक प्रदेश में प्रथम स्थान एवं पुनः मार्च 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं, इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत माह मार्च 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह अप्रैल 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह मई 2025 में प्रदेश में प्रथम, माह जून 2025 में प्रदेश में प्रथम एवं मार्च 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। जिलाधकारी महोदय ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े समस्त अधिकारियों, समस्त उपजिलाधिकारियो, समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत सभी पात्र बालिकाओ/महिलाओं का आवेदन कराते हुए, प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर नियमानुसार उसका स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण करें, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।
(चन्द्रभूषण)
जिला प्रोबेशन अधिकारी
जनपद सम्भल।
