UP में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज भी 35 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है......!!
उत्तरप्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का दौर-
मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, आगरा, कानपुर, वाराणसी समेत यूपी के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
11 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है। Sd
IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो गया है। जिसके प्रभाव से बारिश का दौर जारी है।
किन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट-
प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, मैनपुरी, महोबा, झांसी और ललितपुर।
इन जिलों में आंधी का अलर्ट-
प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास के इलाके।
